नावां विधानसभा क्षेत्र, जिला डीडवाना-कुचामन में मनोज जोशी को विप्र सेना का अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर समाज के लोगों में हर्ष की लहर है।


उनके मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

वर्तमान में मनोज जोशी राष्ट्रीय सचिव – ऑल इंडिया पारीक महासभा दिल्ली, चेयरमैन – एकलव्य सी. सै. स्कूल कुचामन सिटी, अध्यक्ष – विप्र समाज कुचामन सिटी, अध्यक्ष – पत्रकार विकास संस्थान कुचामन सिटी, सचिव – श्री समरिया सागर बालाजी गौशाला कुचामन सिटी तथा वित्त समिति सदस्य – अखिल भारतवर्षीय पारीक आश्रम ट्रस्ट पुष्कर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।






