Tuesday, May 26, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन जिले में 8वीं-5वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 57,951 बच्चे देंगे...

डीडवाना-कुचामन जिले में 8वीं-5वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी, 57,951 बच्चे देंगे परीक्षा, जानें जरूरी नियम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले में कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा कल (19 फरवरी) से शुरू होगी। जबकि कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा 20 फरवरी से प्रारंभ होगी। शिक्षा विभाग की ओर से दोनों परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 286 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में 1519 राजकीय विद्यालयों के 12,446 विद्यार्थी तथा 704 निजी विद्यालयों के 16,606 विद्यार्थी भाग लेंगे। इस प्रकार कुल 29,052 विद्यार्थी 5वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। पांचवीं बोर्ड परीक्षा के जिला प्रभारी लोकेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

- विज्ञापन -image description

वहीं कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 242 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इसमें 951 राजकीय विद्यालयों के 12,886 विद्यार्थी तथा 685 निजी विद्यालयों के 16,013 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। कुल 28,899 विद्यार्थी 8वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। आठवीं बोर्ड परीक्षा के जिला प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं नकल रहित कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

प्रवेश पत्र पर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश –

प्रवेश पत्र पर अंकित निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण की सावधानीपूर्वक जांच कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि नजर आए तो तुरंत अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से संपर्क करें।

- Advertisement -ishan

परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र परिवर्तन नहीं किया जाएगा। परीक्षा समाप्ति से पूर्व अभ्यर्थी परीक्षा कक्ष नहीं छोड़ सकेंगे।

यदि प्रवेश पत्र पर विद्यार्थी का स्कैन फोटो या हस्ताक्षर मुद्रित नहीं है तो निर्धारित स्थान पर फोटो चिपकाकर हस्ताक्षर करना होगा। जिसे विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाणित किया जाएगा। न्यूनतम 40 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर दृष्टिहीन, मायोपिया, सेरेब्रल पाल्सी, पोलियो, लकवा, जन्मजात विकलांगता तथा मूकबधिर अभ्यर्थियों को नियमानुसार एक घंटा अतिरिक्त समय अथवा श्रुतलेखक की सुविधा दी जाएगी। परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाना एवं अनुचित साधनों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित और दंडनीय रहेगा।

आठवीं और पांचवीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल।

कुचामन सिटी में मेघगर्जन के साथ बारिश, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!