Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: हनुमान चालीसा पाठ व राष्ट्र वंदना कल, 8 फरवरी को...

कुचामन सिटी: हनुमान चालीसा पाठ व राष्ट्र वंदना कल, 8 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर देशभर में आयोजित हिंदू सम्मेलन कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत कुचामन नगर की चारभुजा बस्ती में सर्व हिंदू समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मुख्य सम्मेलन रविवार, 8 फरवरी 2026 को पलटन गेट स्थित श्री जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित होगा।

- विज्ञापन -image description

विराट हिंदू सम्मेलन की पूर्व संध्या पर शनिवार को हनुमान चालीसा पाठ एवं राष्ट्र वंदना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन रात्रि 8 बजे चारभुजा मंदिर, पुरानी धान मंडी के पास संपन्न होगा।

हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख सौरभ गौड़ ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियों के अंतर्गत 1 फरवरी को भूमि पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की गई थी।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम में 1 फरवरी को भव्य वाहन रैली का आयोजन भी किया गया। मुख्य कार्यक्रम 8 फरवरी को दोपहर 2:15 बजे से प्रारंभ होगा। इससे पूर्व दोपहर 1 बजे गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा चारभुजा मंदिर गढ़ के पास से निकाली जाएगी।

आयोजन समिति द्वारा बस्ती में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रम के दिन प्रसाद वितरण हेतु बस्ती के प्रत्येक घर से अन्न संग्रह किया गया है।

डीडवाना-कुचामन दौरे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, लाडनूं में जैन विश्व भारती के लोकार्पण समारोह में शिरकत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments