कुचामन सिटी. सोसियल एक्शन एंड मोबिलाइजेशन पार्टिसिपेट्री रूरल कम्युनिटी (सम्पर्क) संस्थान द्वारा संचालित मूक-बधिर एवं नेत्रहीन निशुल्क आवासीय विद्यालय, मेड़ी का बास, पदमपुरा रोड के सहयोगार्थ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।


यह कथा 10 फरवरी 2026 मंगलवार से 16 फरवरी 2026 तक आयोजित होगी।

कथा के प्रथम दिन मंगलवार को सुबह 9:00 बजे श्री गायत्री मंदिर, सीकर बस स्टैंड से कथा स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा स्थल विश्वकर्मा रोड, काबरा कलेक्शन के सामने (नला बाजार रोड, कल्याण मंडप के पास), कुचामन सिटी में रहेगा।
इस अवसर पर कथा एवं कलश यात्रा के पोस्टर का विमोचन किया गया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल कुल्डिया, भाजपा नेता सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, सम्पर्क संस्था की सचिव सुशीला चौहान, बंटी सुरतपुरा, मीरा देवी कुल्डिया, भंवरलाल गुर्जर, सुनीता कुल्डिया एवं सुशीला कुल्डिया उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी: कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में किशोरी मेले का आयोजन






