कुचामन सिटी रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने, मंगलाना में रौनक मेडिकल एंड हेल्थ केयर के तत्वावधान तथा पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी की ईको क्लब इकाई के संयुक्त प्रयास से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।


शिविर में क्षेत्र के ग्रामीणों एवं नगरवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान विभिन्न रोगों नेत्र रोग, दंत रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), गठिया/आर्थराइटिस तथा सामान्य रोगों की जांच एवं परामर्श प्रदान किया गया। कुल 130 से अधिक मरीजों को बीपी व शुगर जांच, ईसीजी सहित निःशुल्क सेवाएं दी गईं। वहीं 13 मरीजों को आयुर्वेदिक उपचार के अंतर्गत बीपी व शुगर संबंधी परामर्श एवं औषधि प्रदान की गई।
चिकित्सा सेवाओं में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पूर्व सह-आचार्य एवं पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के पूर्व चिकित्सक तथा वर्तमान में जिला अस्पताल कुचामन में कार्यरत डॉ. प्रेम प्रकाश गीला ने जनरल फिजिशियन के रूप में सेवाएं दीं।

जिला अस्पताल कुचामन सिटी में कार्यरत डॉ. जीशान खान ने ईएनटी रोगियों की जांच की। श्री कल्याण आई केयर हॉस्पिटल, कुचामन सिटी की टीम ने नेत्र परीक्षण किया। जबकि राणा डेंटल हॉस्पिटल, कुचामन के डॉ. मनीष बडारडा ने दंत रोगियों का उपचार किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ फिजिशियन मोती राज चौधरी (पूर्व पीएमओ, जिला अस्पताल कुचामन) तथा डॉ. प्रशांत गढ़वाल (ऑर्थोपेडिक विभागाध्यक्ष, चूरू मेडिकल कॉलेज) सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने भी मरीजों की जांच की।
शिविर को सफल बनाने में डॉ. हरिराम मुंडलिया, नेत्र विशेषज्ञ लक्ष्मी राठौड़ एवं सूरज जाखड़, तथा ब्लड शुगर/ईसीजी जांच टीम प्रकाश इनानिया, पूजा मोहनपुरिया, राहुल डोडवाडिया, अशोक कुमार, करण पोषक, राजेन्द्र ईश्वरवा एवं रूपम का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अजमेर से आए डॉ. अमित खिंची एवं डॉ. राजेन्द्र पवार ने आयुर्वेदिक परामर्श प्रदान किया।

इसी अवसर पर रौनक मेडिकल एंड हेल्थ केयर का भव्य उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में कुचामन के अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश चौधरी, नारायणपुरा सरपंच भंवरलाल पड़ीहार, पूर्व सरपंच हेमराज बाजिया, मंगलाना के पूर्व सरपंच गिरधारीलाल डूडी, उद्योगपति प्रकाश खोखर, मदनलाल अणदा, परमाराम टांडी, समाजसेवी एवं अधिवक्ता नरेन्द्र सिंह खोखर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के निदेशक दामोदर पारिक, ओमप्रकाश कलकला, रमेश घोटिया, प्राचार्य बख्तावर सिंह, वासुदेव देवनानी के निकट सहयोगी सीताराम, सुरेश चंद अजमेरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आसपास के गांव मंगलाना, गांगवा, गुढ़ा, बड़ा गांव, हरियाजुन, बुद्धेपुरा, चारनवास एवं कलकला की ढाणी सहित कई गांवों के सैकड़ों क्षेत्रवासियों ने शिविर का लाभ उठाया।
समाजसेवी एवं शिक्षाविद उगमाराम बड़ारड़ा ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डाला। दिनेश चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य व्यक्ति का सबसे बड़ा धन है और ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन परिवार की समाज सेवा की भावना को दर्शाता है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
नियमित व किफायती चिकित्सा सेवाओं का भरोसा
रौनक मेडिकल एंड हेल्थ केयर के संचालक कैलाश चौधरी एवं टोडरमल गुगड़ ने क्षेत्र में नियमित, किफायती एवं उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
जवाहर स्कूल के उपप्रधानाचार्य एवं ईको क्लब प्रभारी डॉ. भंवरलाल गुगड़ ने बताया कि पिछले वर्ष भी ईको क्लब द्वारा गुगड़ परिवार के सहयोग से ब्लड कैंप आयोजित किया गया था और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।
टीएमसी जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के ईको क्लब वॉलिंटियर्स ने शिविर की संपूर्ण व्यवस्थाओं में सक्रिय योगदान दिया।
निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं नई चिकित्सा सुविधा के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों में खुशी एवं संतोष का माहौल देखने को मिला।
कुचामन में गाड़ियों पर जमी बर्फ, राज्य में सबसे ठंडा दिन नागौर का, दो दिनों में पारा 10 डिग्री गिरा






