नावां शहर के सहमत नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां किराए के मकान में रह रहे दीपक स्वामी पुत्र बजरंग स्वामी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

सुसाइड से पहले युवक ने रिकॉर्ड किया वीडियो –
कुचामन सिटी सेक्टर में विशेष अभियान, नाकाबंदी के दौरान 132 वाहनों के चालान






