Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी सेक्टर में विशेष अभियान, नाकाबंदी के दौरान 132 वाहनों के...

कुचामन सिटी सेक्टर में विशेष अभियान, नाकाबंदी के दौरान 132 वाहनों के चालान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह अभियान ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में संपन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान विमल सिंह नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं मुकेश चौधरी, वृत्ताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में सतपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी कुचामन सिटी, तेजाराम (पुनि., थानाधिकारी चितावा), नन्दलाल रिणवा (पुनि., थानाधिकारी नांवा) तथा महावीर प्रसाद (उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी मारोठ) के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

विशेष अभियान के तहत कुचामन सिटी सेक्टर के अंतर्गत पुलिस थाना कुचामन सिटी, नांवा सिटी, चितावा एवं मारोठ क्षेत्रों में एक साथ नाकाबंदी कर सघन वाहन जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट के वाहन, काली फिल्म लगे वाहन, बिना हेलमेट, तेज गति से वाहन चलाने सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

- Advertisement -ishan

नाकाबंदी के दौरान कुल 132 चालान काटे

वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस कुचामन सिटी द्वारा तेज गति से वाहन चलाने पर कुल 75 चालान बनाए गए। पुलिस थाना नांवा क्षेत्र में 16 चालान काटकर ₹4,000 का जुर्माना वसूला गया। पुलिस थाना मारोठ में 18 चालान बनाए गए। जिनमें ₹7,300 का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह पुलिस थाना चितावा क्षेत्र में 5 चालान काटे गए, जिनसे ₹1,600 की राशि वसूल की गई। वहीं पुलिस थाना कुचामन द्वारा 18 चालान बनाकर ₹2,200 का जुर्माना लगाया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

कुचामन सिटी दौरे पर उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments