Homeक्राइम न्यूजनावां में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 44,580 कैश...

नावां में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, 44,580 कैश व स्कॉर्पियो जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर क्षेत्र में जुआ अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह तथा वृताधिकारी मुकेश चौधरी के सुपरविजन में, थानाधिकारी नावां शहर  नन्दलाल मय टीम द्वारा की गई।

- विज्ञापन -image description

दरअसल दिनांक 11 जनवरी 2026 को नावां शहर पुलिस को सूचना मिली कि नया रेलवे ट्रैक, 40 मोरी पुलिया के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। जहां धन्नाराम कुमावत, त्रिलोकचंद कुमावत व गजेन्द्र कुमावत निवासी नावां  जुआ खेलते मिले।

पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 44,580 रुपए की जुआ राशि बरामद की तथा एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर AR 01 V 4905) भी जब्त किया। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: प्रभारी मंत्री चौधरी ने ली पेयजल समीक्षा बैठक, EE-JE को APO के निर्देश, पानी चोरी पर होगी FIR

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments