Tuesday, May 5, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना: ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां और दो बेटियों की...

डीडवाना: ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मारी, मां और दो बेटियों की मौत, एक बेटी गंभीर रूप से घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना. लाडनूं थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक ट्रक ने स्कूटी सवार मां और उसकी दो बेटियों को टक्कर मार दी।

- विज्ञापन -image description
image description

इस हादसे में स्कूटी करीब 100 मीटर तक घसीटी गई, जिसके परिणामस्वरूप मां और दोनों बेटियों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

- विज्ञापन -image description

दरअसल घटना सोमवार रात करीब 8 बजे गोरेडी गांव के पास हुई, जब शारदा (47) अपनी तीन बेटियों – लाडा (12), अंकिता (10) और अक्षिता (14) के साथ रिश्तेदारी में खाना खाने जा रही थीं। तभी ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी ट्रक में फंसकर करीब 100 मीटर तक घसीटी गई। इस हादसे में लाडा और अंकिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शारदा और अक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। अक्षिता का एक पैर कुचल गया है और उसके शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

मां और एक बेटी को किया जयपुर रेफर

हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को लाडनूं के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने लाडा और अंकिता को मृत घोषित कर दिया। शारदा और अक्षिता को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया। शारदा की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अक्षिता का इलाज जारी है।

“मृतक महिला शारदा के पति गिरधारी (50) लंबे समय से बीमार हैं, और शारदा परिवार की देखभाल के लिए मेहनत-मजदूरी करती थीं। अब उनके तीन बच्चों में से केवल एक अक्षिता बची है, जो गंभीर रूप से घायल है।”

- Advertisement -ishan

इस हादसे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

डीडवाना-कुचामन सहित नागौर जिले में अवैध आरामशीनों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मशीनें जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!