Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन सहित नागौर जिले में अवैध आरामशीनों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मशीनें...

डीडवाना-कुचामन सहित नागौर जिले में अवैध आरामशीनों पर बड़ी कार्रवाई, 10 मशीनें जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वनमण्डल स्तर पर अवैध खनन, कटाई, परिवहन एवं गैर-वानिकी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

उप वन संरक्षक, नागौर के निर्देशन में दिनांक 25 जनवरी 2026 को रेंज नागौर, मेड़ता, जायल, लाडनूं, डीडवाना, कुचामन एवं परबतसर क्षेत्रों में अवैध आरामशीनों के खिलाफ छापामारी की गई।

- विज्ञापन -image description

अभियान के दौरान सहायक वन संरक्षक एवं संबंधित क्षेत्रीय वन अधिकारियों के नेतृत्व में गश्ती दल ने कुल 20 स्थलों पर कार्रवाई की। इस दौरान 10 अवैध आरामशीनों व लकड़ी को जब्त/सीज किया गया। जब्ती की कार्रवाई में परबतसर रेंज में 4, डीडवाना में 2 तथा कुचामन में 4 आरामशीनें शामिल हैं।

- Advertisement -ishan

इसके अतिरिक्त 7 आरामशीनें मौके पर बंद पाई गईं। जबकि 1 मशीन वैध पाई गई। वहीं 2 स्थलों पर ताले लगे होने के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी, जिन पर आगामी दिवस में कार्रवाई की जाएगी।

कुचामन सिटी: गणतंत्र दिवस पर मंत्री विजय सिंह और कलक्टर का डांस वायरल, जिला स्तरीय समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments