Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में रविवार को 38वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

कुचामन सिटी में रविवार को 38वां निःशुल्क हड्डी रोग शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में एवं गुणमाला देवी-कमल कुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 38वां निःशुल्क मासिक हड्डी रोग शिविर का आयोजन रविवार, 4 जनवरी को किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में हड्डी, जोड़, लिगामेंट, घुटनों से संबंधित रोगों की जांच के साथ-साथ घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी से जुड़ा विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

शिविर में जयपुर स्थित राजस्थान हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन अपनी सेवाएं देंगे। संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल एवं अजित पहाड़िया ने बताया कि शिविर के संयोजक वीर संदीप पाण्ड्या एवं वीर सुरेंद्र सिंह दीपुरा होंगे।

संस्था के वीर नरेश कुमार जैन ने जानकारी दी कि डॉक्टर की सलाह पर मरीजों की आवश्यक खून संबंधी जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किए जाएंगे तथा उचित परामर्श दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

वहीं वीर तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार 4 जनवरी को दोपहर 1:30 बजे से शिविर स्थल पर ही किए जाएंगे।

कुचामन सिटी आईटीआई में योग व एक्यूप्रेशर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments