कुचामन सिटी में एक और व्यापारी को फिरौती की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। यह धमकी भी रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने दी है।


दरअसल बुधवार को कुचामन के एक प्रमुख व्यापारी को रोहित गोदारा गैंग के वीरेंद्र चरण ने धमकी भरा मैसेज किया है। मैसेज में जान से मारने की धमकी के साथ फिरौती की मांग की गई और जल्द से जल्द पैसे पहुंचाने, नहीं तो अंजाम भुगतने की बात कही गई।

व्यापारी ने कुचामन सिटी पुलिस थाना में जाकर पुलिस को भी घटनाक्रम से अवगत करवाया है। पीड़ित ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
वहीं जिन पांच व्यापारियों को पिछले साल रोहित गोदारा द्वारा करोड़ों रूपए की फिरौती मांगी गई थी। उनमें से एक व्यापारी को भी लगातार धमकियां मिल रही हैं। व्हाट्सएप पर कॉल और मैसेज करके बार-बार उसे डराया-धमकाया जा रहा है।

बता दें कि कुचामन में रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण ने रमेश रूलानिया हत्याकांड को अंजाम दिया था। फिरौती नहीं देने पर रमेश रूलानिया की हत्या शूटरों द्वारा की गई थी। लेकिन डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अभी तक व्यापारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं कर पाई है। जिससे अभी भी धमकियों का सिलसिला जारी है। विदेश में बैठे गैंगस्टर खुलकर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं और पुलिस अभी तक उन तक नहीं पहुंच सकी है।
रमेश रूलानिया हत्याकांड: गैंगस्टर जीतू को दिल्ली से कुचामन ला रही पुलिस, अगला निशाना रोहित-वीरेंद्र






