Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा नागौर देहात में बजट पूर्व संगठनात्मक बैठक व प्रेस...

कुचामन सिटी: भाजपा नागौर देहात में बजट पूर्व संगठनात्मक बैठक व प्रेस वार्ता सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी नागौर देहात की ओर से जिलाध्यक्ष सुनीता रांदड़ के नेतृत्व में आज कुचामन सिटी स्थित भाजपा कार्यालय में आगामी केंद्रीय बजट तथा “विकसित भारत – गारंटी फॉर रोज़गार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G Act, 2025)” को लेकर जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्टेफी चौहान ने कहा कि केंद्रीय बजट गरीब, किसान, युवा, महिला एवं ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं और बजट के प्रावधानों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुँचाया जाए।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर प्रदेश बजट जिला संयोजक एवं केंद्रीय बजट जिला समिति के सदस्य तथा जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल ने बताया कि 1 फरवरी को प्रस्तुत होने वाले केंद्रीय बजट को नागौर देहात के सभी 26 मंडलों में सामूहिक रूप से देखा जाएगा। प्रत्येक मंडल पर वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रवास पर रहेंगे तथा बजट के प्रमुख बिंदुओं को आम जनता तक पहुँचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय रूप से मैदान में उतरेंगे, ताकि नागरिक बजट की मंशा और उसके लाभों को सीधे समझ सकें।

प्रेस वार्ता के दौरान VB-G RAM G Act, 2025 के अंतर्गत 125 दिन की रोजगार गारंटी, 15 दिन में बेरोजगारी भत्ता, जल सुरक्षा तथा ग्राम पंचायत केंद्रित विकास जैसे प्रावधानों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में जिला महामंत्री नवनीत गौड़, जिला महामंत्री किशन भींचर, कुचामन सभापति सुरेश शिखवाल, कुचामन उपप्रधान मोहनलाल कुमावत, कार्यक्रम सह-संयोजक राजेश डारा, स्थानीय मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!