कुचामन सिटी. शहर में नगर परिषद् कार्यालय के सामने परशुराम सर्किल का शुक्रवार को प्रातः 9.15 बजे समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा।


कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद् कुचामन सिटी के सभापति सुरेश सिखवाल करेंगे।

कार्यक्रम में नगर परिषद् आयुक्त शिकेश कांकरिया, भाजपा मण्डल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नावां के समाजसेवी मनीष व्यास बतौर विशिष्ट अतिथि तथा सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष घनश्याम गौड़, विप्र समाज अध्यक्ष मनोज जोशी मंचस्थ मौजूद रहेंगे।
कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, समाजसेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य लोग तथा विप्रजन मौजूद रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी के निर्देशानुसार नगर परिषद् कुचामन सिटी के निकट सर्व ब्राह्मण समाज को विप्र समाज के आराध्य देव “भगवान परशुराम सर्किल” के लिए स्थान आवंटित किया गया है।
कुचामन सिटी: चितावा में स्मार्ट मीटर के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, सहायक अभियंता को सौंपा ज्ञापन






