Wednesday, April 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन महाविद्यालय एनएसएस शिविर, टोरडा गांव में स्वच्छता रैली व श्रमदान

कुचामन महाविद्यालय एनएसएस शिविर, टोरडा गांव में स्वच्छता रैली व श्रमदान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन गोद लिए गए गांव टोरडा में विशेष कैम्प आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार सेवदा के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम अधिकारी तेजस्विनी शर्मा ने बताया कि स्वयंसेवकों ने टोरडा बालाजी मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में सफाई कर श्रमदान किया। भजन-कीर्तन के पश्चात नटवरलाल दाधीच ने भोजन उपरांत बोले जाने वाले मंत्रों और उनके महत्व पर प्रकाश डाला तथा भजन व देशभक्ति गीतों पर आधारित अंताक्षरी का आयोजन करवाया।

शिविर के दौरान अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षक धीरेंद्र सिंह ने संभाली। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रूपचंद भाटी ने स्वयंसेवकों के साथ अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: 28 किलो 860 ग्राम अवैध गांजा तस्करी मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!