कुचामन पुस्तकालय में बसंत पंचमी का पावन पर्व हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में समारोहपूर्वक मनाया गया।


पुस्तकालय अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने बताया कि श्री कुचामन पुस्तकालय की स्थापना भी बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ही हुई थी। जिससे यह पर्व पुस्तकालय के लिए विशेष महत्व रखता है।

पुस्तकालय सचिव रामनिवास कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्रपट के समक्ष तिलक, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने विद्या, संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में उपमंत्री बंशीलाल कासोटियां ने बसंत पंचमी के सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक महत्व पर सारगर्भित संबोधन दिया। वहीं साहित्य मंत्री सुरेश वर्मा ने बसंत पंचमी को ज्ञान, सृजन और नवचेतना का प्रतीक पर्व बताया।

समारोह में सुनील कुमार माथुर, डॉ. प्रदीप चौधरी, दामोदर झंवर, भंवरलाल पारीक, सत्यनारायण मोर, गोपाल बियाणी, चतुर्भूज शर्मा, कमल आर्य सहित स्टूडेंट कॉर्नर के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुस्तकालय को ज्ञान एवं संस्कृति का सशक्त केंद्र बनाते हैं।
कुचामन सिटी: भगवान श्रीपरशुराम सर्किल का शिलान्यास, राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी रहे मुख्य अतिथि






