Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: चिकित्सालय के लिए शहर से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि...

नावां: चिकित्सालय के लिए शहर से 8 किलोमीटर दूर राजास में भूमि आवंटन पर आमजन का आक्रोश

सैकड़ों की तादाद में लोगों ने जिला कलक्टर के नाम दिया ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां: उपजिला चिकित्सालय के नए भवन के निर्माण हेतु नावां शहर से आठ किलोमीटर दूर भूमि आवंटन होने के बाद से ही आमजन में आक्रोश शुरू हो गया था।

- विज्ञापन -image description
image description

शहर के उपखंड कार्यालय के बाहर सोमवार को सैकड़ों की तादाद में लोगों ने एकत्रित होकर इस आवंटन का विरोध किया। लोगों ने जिला कलक्टर के नाम तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल को ज्ञापन देकर इस आवंटन को निरस्त करने की मांग की।

- विज्ञापन -image description

शहर की जनता कई वर्षों से चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार के लिए नए उपजिला चिकित्सालय के भवन निर्माण का इंतजार कर रही है। जिला कलक्टर की ओर से नावां से लगभग आठ किलोमीटर दूर ग्राम राजास में उपजिला चिकित्सालय के लिए भूमि आवंटित करने के साथ ही विरोध शुरू हो गया।

लोगों का कहना है कि राजकीय उपजिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए तहसील नावां के ग्राम राजास में 3.00 हेक्टेयर भूमि का आवंटन जिला कलक्टर द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को किया गया है। वहां चिकित्सालय बनने पर वह किसी के लिए भी उपयोगी नहीं है।

- Advertisement -ishan

विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों व संस्थाओं ने दिया ज्ञापन:-

उपजिला चिकित्सालय भवन के लिए भूमि आवंटन को लेकर आमजनता सहित कुमावत समाज, जैन समाज, शहर की युवा शक्ति ने जिला कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया। लोगों ने नावां की एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और इस आवंटन को निरस्त करने की मांग की।

शहर के मध्य चिकित्सालय बनवाने की मांग:-

आमजन की मांग है कि उपजिला चिकित्सालय शहर के मध्य बनना चाहिए। शहर के बालिका विद्यालय चौराहे से लेकर अंजनी माता मंदिर के आसपास ही शहर में चिकित्सालय बनना चाहिए।

समाजसेवी मनोज गंगवाल ने कहा कि इसके अतिरिक्त यदि शहर के बाहर की ओर चिकित्सालय बनाया जाता है तो आमजन का विरोध रहेगा। आमजन की सुविधा को देखते हुए चिकित्सालय शहर के मध्य ही होना चाहिए।

नावां की जनता के हित पर कुठाराघात, उप जिला चिकित्सालय शहर से आठ किलोमीटर दूर जाने की तैयारी

नावां: चोरी के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, चोरी की अल्टो कार बरामद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!