कुचामन सिटी. अनिल सिंह राजपुरोहित की स्मृति में मानसिंह राजपुरोहित परिवार एवं मित्रगणों के सौजन्य से लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी एवं कुचामन फोर्ट के तत्वावधान में नोबल स्कूल में ग्यारहवाँ रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।


शिविर का शुभारंभ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ सभापति सुरेश सिखवाल, लॉयन्स क्लब के पूर्व प्रांतपाल लॉयन श्यामसुन्दर मंत्री, सौजन्यकर्ता राजेन्द्र सिंह राजपुरोहित, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, लॉयन्स क्लब कुचामन सिटी अध्यक्ष लॉयन बाबूलाल मांधनिया, लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट अध्यक्ष लॉयन रेखा काबरा, संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामावतार गोयल, सहकार भारती जिला सचिव अखिलेश रॉय ने दीप प्रज्वलित कर किया।

लॉयन जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि राजकीय चिकित्सालय एवं श्याम ब्लड बैंक कुचामन तथा बांगड़ अस्पताल डीडवाना की टीमों ने 162 यूनिट रक्त संग्रहित किया।
लॉयन चेतन खालड़का ने 96वीं, प्रहलाद रांकावत ने 68वीं, लॉयन राम काबरा ने 54वीं, नरेन्द्र सिंह ने 26वीं बार रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया।

एसडीएम विश्वामित्र मीणा, पुलिस उपअधीक्षक मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, कुचामन विकास समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, लॉयन्स क्लब के प्रांतीय सभापति लॉयन श्यामसुन्दर सैनी, लॉयन पवन जैन, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद शकील, केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीपाल सिंह रसाल, सुभाष पहाड़िया, सुनील माथुर, संतोष पहाड़िया, प्रकाश मेहरड़ा, रफीक खान ने शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया।
मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, मनोहर सिंह, सुमित सिंह, ललित काबरा, मुरलीधर गोयल, चेतन मीठड़ीवाला, अनिल शर्मा, हेमराज पारीक, मनोहर पारीक, अनन्त तिवाड़ी, बलराम प्रधान, बलवीर सिंह राजपुरोहित, प्रकाशचंद टेलर, प्रदीप काला, राजपाल कुमावत, चेतन चौहान, सुमेर सिंह, संदीप शेखावत, कौशल कुमावत, दुर्लभ गोयल, अंकुर पारीक, राजकुमार शर्मा, पंकज शर्मा, नवीन सिंह, मयंक काछवाल, पूरन सिंह, लोकेन्द्र सिंह, निर्मल कुमावत, गजेन्द्र सिंह, प्रेम सिंह राजपुरोहित, योगेश शर्मा आदि ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।






