बोर्ड परीक्षा. प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान की ओर से कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं का आधिकारिक कार्यक्रम वर्ष 2026 के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी परीक्षाएं दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक होंगी। वहीं, मूक-बधिर (CWSN) विद्यार्थियों के लिए परीक्षा समय 1:30 बजे से 4:50 बजे तक निर्धारित किया गया है।
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2026
समय : दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
- विज्ञापन -



| दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | हिन्दी |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | विज्ञान |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | अंतराल |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंतराल |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | गणित |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | अंतराल |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | अवकाश |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन (अवकाश) |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धुलंडी (अवकाश) |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | तृतीय भाषा (संस्कृत / उर्दू / सिंधी…) |
कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा (मूक-बधिर) 2026
समय : दोपहर 1:30 बजे से 4:50 बजे तक
- विज्ञापन -

| दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 19 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंग्रेजी |
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | हिन्दी |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | विज्ञान |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | अंतराल |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | सामाजिक विज्ञान |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | अंतराल |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | गणित |
कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल 2026
समय : दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे तक
| दिनांक | दिन | विषय |
|---|---|---|
| 20 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंग्रेजी |
| 21 फरवरी 2026 | शनिवार | अंतराल |
| 22 फरवरी 2026 | रविवार | अवकाश |
| 23 फरवरी 2026 | सोमवार | अंतराल |
| 24 फरवरी 2026 | मंगलवार | गणित |
| 25 फरवरी 2026 | बुधवार | अंतराल |
| 26 फरवरी 2026 | गुरुवार | हिन्दी |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | अंतराल |
| 28 फरवरी 2026 | शनिवार | पर्यावरण अध्ययन |
| 01 मार्च 2026 | रविवार | अवकाश |
| 02 मार्च 2026 | सोमवार | होलिका दहन (अवकाश) |
| 03 मार्च 2026 | मंगलवार | धुलंडी (अवकाश) |
| 04 मार्च 2026 | बुधवार | अंतराल |
| 05 मार्च 2026 | गुरुवार | विशेष विषय (संस्कृत / उर्दू / सिंधी) |
दिव्यांग एवं विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को मिलेगी विशेष सुविधा
शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार –
- 40% या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर परीक्षार्थियों को 50 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
- 75% या उससे अधिक दिव्यांगता होने पर श्रुतलेखक (Writer) की सुविधा प्रदान की जाएगी।
- अधिगम अल्प क्षमता वाले विद्यार्थियों के Mild मामलों में 50 मिनट अतिरिक्त समय, जबकि Moderate व Severe मामलों में श्रुतलेखक दिया जाएगा।






