नावां: राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर शहर के उपजिला चिकित्सालय में सोमवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।


चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजवीर सिंह चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में रक्तदाताओं की जांच करने के साथ ही कुचामन के श्याम ब्लड बैंक की ओर से रक्त संग्रहित किया गया।


शिविर के शुभारंभ पर पार्षद महेश बोहरा, कुलदीप मिश्रा, मंगल शर्मा, गोपाल रुथला, सर्वेश्वर शर्मा, मुरली शर्मा, पूर्व पार्षद कमल दुबलदिया, मूलसिंह राजावत, चिकित्सक श्रवण नायक, नर्सिंग ऑफिसर मनीष गौड़, सिकंदर खान, शिवपाल, कर्मचारी महेंद्र सोनी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

राजेश कुमावत बने नावां बार संघ के अध्यक्ष, अभिभाषक संघ चुनाव संपन्न






