Wednesday, April 15, 2026
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन पुलिस ने 39 लाख के मोबाइल बरामद किए, अब तक 567...

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 39 लाख के मोबाइल बरामद किए, अब तक 567 मोबाइल मालिकों को लौटाए

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने क्रिसमस एवं नववर्ष के शुभ अवसर पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई करते हुए 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई जिला साइबर सेल एवं समस्त थानों की साइबर हेल्प डेस्क के संयुक्त प्रयासों से संभव हो सकी।

- विज्ञापन -image description

यह अभियान डीडवाना-कुचामन पुलिस द्वारा दर्ज शिकायतों के आधार पर गहन तकनीकी विश्लेषण के साथ चलाया गया। बरामद किए गए 130 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 39 लाख रुपए बताई गई है। महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश और दिल्ली जैसे अंतर-राज्यीय क्षेत्रों से भी मोबाइल रिकवर किए गए, जो प्रभावी समन्वय का उदाहरण है।

यह कार्रवाई ऋचा तोमर, पुलिस अधीक्षक, जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी, थानाधिकारीगण, जिला साइबर सेल एवं सभी साइबर हेल्प डेस्क की टीमों द्वारा की गई।

- Advertisement -ishan

बरामद किए गए मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द किए। अपने गुम मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। 

मोबाइल चोरी होने पर ऑनलाइन या थाने में जाकर करें शिकायत – SP ऋचा तोमर

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने आमजन से अपील की कि यदि मोबाइल गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं या सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत अवश्य दर्ज करें। यह प्रक्रिया मोबाइल की बरामदगी के साथ-साथ उसके दुरुपयोग को रोकने में भी अत्यंत प्रभावी है।

अब तक 567 मोबाइल फोन ढूंढे

इससे पूर्व 19 अक्टूबर 2025 को 55 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए गए थे और उस दिनांक तक कुल 437 मोबाइल रिकवर हो चुके थे। आज के 130 मोबाइल जोड़ने पर अब तक कुल 567 मोबाइल फोन आमजन को सुरक्षित रूप से सुपुर्द किए जा चुके हैं। 

कुचामन व्यापारी हत्याकांड में हथियार सप्लायर साहिल गिरफ्तार, रोहित गोदारा के इशारे पर करता था काम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!