Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में स्कूलों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, काटे 10 बसों...

कुचामन सिटी में स्कूलों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, काटे 10 बसों के चालान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूली बसों के संचालन में लगातार लापरवाही बरते जाने के बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की टीम हरकत में आ गई।

- विज्ञापन -image description
image description

टीम ने शहर की विभिन्न स्कूलों में चल रही बाल वाहिनियों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों और दस्तावेजों की स्थिति बेहद चिंताजनक पाई गई।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण में कई बसों में फायर एक्सटिंग्विशर नहीं मिले। खिड़कियों पर सुरक्षा काँच या ग्रिल नहीं लगी थी और कई वाहनों की नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं थी। इसके साथ ही बसों के फिटनेस प्रमाण पत्र मौजूद नहीं थे।

- Advertisement -ishan

फिटनेस सर्टिफिकेट बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की सबसे महत्वपूर्ण शर्तों में से एक है फिर भी कई स्कूलों ने इसे नजरअंदाज कर रखा था। ऐसी ही अनियमितताओं के कारण हादसों की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। क्योंकि बिना फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों के वाहन तकनीकी खराबी, ब्रेक फेल होने या आपात स्थिति में नियंत्रण खोने जैसे जोखिम पैदा कर सकते हैं।

इसके अलावा कई वाहनों में परमिट, इंश्योरेंस और पॉल्यूशन प्रमाण पत्र भी पूर्ण नहीं मिले। दस्तावेजों की इस कमी और सुरक्षा उपकरणों के अभाव को देखते हुए परिवहन विभाग ने मौके पर ही 10 बसों के चालान काटे और सभी स्कूलों को 7 दिनों की सख्त समय सीमा देते हुए आदेश जारी किया कि वे सभी गाड़ियों के कागज़ और सुरक्षा मानक नियम अनुसार पूरे करें।

विभाग ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय सीमा में सुधार नहीं करने पर संबंधित स्कूली बसों को जब्त (सीज़) किया जाएगा और आगे कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

अभिभाषक संघ कुचामन सिटी के कार्यकारिणी चुनाव की तस्वीर साफ, अध्यक्ष पद पर होगा रोमांचक मुकाबला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!