कुचामन सिटी. विकास महिला मंच द्वारा आज अपना घर आश्रम में प्रभु-जनों को एक समय का भोजन करवाया गया।


सेवा भावना से आयोजित इस कार्यक्रम में मंच की अध्यक्ष बरखा जैन, सचिव ज्योति मोर अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशा झंवर, कृष्णा मंत्री, किरण भादासर वाला, संगीता प्रेमजी वाला, तारा शर्मा, जिमी पाटोदी, निर्मला गॉड, मिंटू गॉड, अन्नपूर्णा कुमावत, गीता चौधरी, श्रीदेवी दीक्षित सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के उपरांत महिला मंच की सदस्यों ने विकास समिति द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का दौरा किया, जहाँ सभी छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
मंच की अध्यक्ष बरखा जैन ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शरीर की शक्ति नहीं, बल्कि साहस, आत्मविश्वास और सही समय पर सही निर्णय लेने की कला है।
सचिव ज्योति मोर अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान समय में हर लड़की को आत्मरक्षा की तकनीकें सीखना आवश्यक है, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वह निर्भीक होकर अपना बचाव कर सके।

कोषाध्यक्ष आशा झंवर ने छात्राओं को हाथों से हाथ लॉक करने, पकड़ से छुड़ाने, मुक्केबाज़ी की मूल तकनीकें तथा पैरों से बचाव (किक और फुटवर्क) जैसे व्यावहारिक आत्मरक्षा अभ्यास भी सिखाए, ताकि वे वास्तविक परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें।
सिलाई केंद्र की शिक्षिका अचला गुलाटी से मुलाकात कर महिला मंच की सदस्यों ने उन्हें छात्राओं को निरंतर प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं से समाज में जागरूकता फैलाने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया गया।
कुचामन सिटी में स्कूलों की लापरवाही पर प्रशासन सख्त, काटे 10 बसों के चालान






