Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रचा इतिहास, 7...

कुचामन के कराटे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में रचा इतिहास, 7 में 7 पदक जीतकर लहराया परचम

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजधानी जयपुर में 27-28 दिसंबर को आयोजित राज्य स्तरीय कराटे चैंपियनशिप 2025 में कुचामन के कराटे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

राज्य भर से करीब 250 प्रतिभागियों के बीच नेशनल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी, कुचामन के 7 खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने पदक जीतकर 100 प्रतिशत मेडल सफलता दर हासिल की।

- विज्ञापन -image description

प्रशिक्षक विशाल सिंगोदिया के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि प्राप्त की। जो उनके अनुशासन, नियमित अभ्यास और समर्पण का परिणाम है। प्रतियोगिता में कुचामन के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

गोल्ड मेडल विजेता:
धनुश्री शेखावत, उमैह्वा अंसारी, श्रीधर खंडेलवाल, नरेश कुमावत

- Advertisement -ishan

सिल्वर मेडल विजेता:
नक्ष वर्धन सिंह, रितेश स्वामी

ब्रॉन्ज मेडल विजेता:
सम्यक शर्मा

इस अवसर पर कोच विशाल सिंगोदिया ने कहा कि यह सफलता केवल पदकों की नहीं, बल्कि खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर परिश्रम की जीत है। सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ये खिलाड़ी निरंतर प्रगति कर रहे हैं।

कुचामन के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश व नगर का नाम रोशन करेंगे।

कुचामन सिटी में पानी की किल्लत के बीच नए कनेक्शनों से रोज हो रहा पानी बर्बाद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!