Tuesday, February 10, 2026
Homeक्राइम न्यूजपरबतसर: एमडीएमए तस्करी के प्रकरण में वांछित आरोपी चन्द्रवीर हरियाजून से गिरफ्तार

परबतसर: एमडीएमए तस्करी के प्रकरण में वांछित आरोपी चन्द्रवीर हरियाजून से गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर: पीलवा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई की गई है। मादक पदार्थ तस्करी के प्रकरण में वांछित मुलजिम चन्द्रवीर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

इससे पूर्व आरोपी कानाराम के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर  नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) एवं वृत्ताधिकारी मकराना विक्की नागपाल (आर.पी.एस.) के सुपरविजन में थाना पीलवा के थानाधिकारी महीराम विश्नोई द्वारा कार्रवाई की गई।

पहले की कार्रवाई में 10.98 ग्राम एमडीएमए बरामद

घटना के अनुसार 09 सितंबर 2025 को रात्रिकालीन नाकाबंदी के दौरान तेजा द्वार बाईपास परबतसर पर एक स्कूटी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस जाब्ता को देखकर चालक घबरा गया। जिसके बाद तलाशी में आरोपी कानाराम के पास से एमडीएमए 10.98 ग्राम बरामद हुआ। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

- Advertisement -ishan

प्रकरण की तफ्तीश के दौरान मुलजिम कानाराम, प्रेमसुख और यशवंत उर्फ अंकित चौहान को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था। जब्त की गई स्कूटी के रजिस्टर्ड मालिक चन्द्रवीर (32) पुत्र कैलाश नारायण निवासी हरियाजून की तलाश जारी थी।

पुलिस थाना पीलवा द्वारा टीम गठित कर 7 दिसंबर 2025 को आरोपी चन्द्रवीर को थाना कुचामन क्षेत्र के हरियाजून से गिरफ्तार किया गया।

डीडवाना-कुचामन में दो एएसपी कार्यालयों सहित पुलिस विभाग के लिए 10 पट्टे जारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!