नावां: पुलिस ने सरहद भाटीपुरा में 27 नवंबर 2025 को मिले युवक के शव के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड मर्डर था। जिसमें किसी तरह का प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं था। लेकिन पुलिस की विशेष टीम ने लगातार प्रयास करते हुए सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी आधारों पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें दबोच लिया।

आपसी विवाद में की थी हत्या
पुलिस जांच में सामने आया कि युवक के साथ आरोपियों का आपसी गाली-गलौच को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गंभीर मारपीट कर युवक की हत्या कर दी थी। मृतक की पहचान दानाराम के रूप में हुई थी।

नावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (I.P.S.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी विमल सिंह नेहरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर नेमीचंद खारिया (R.P.S.) तथा वृताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी की सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी नावां शहर नंदलाल पुलिस निरीक्षक द्वारा किया गया। लहूलुहान
दानाराम की पीट-पीटकर हत्या की, लहूलुहान छोड़कर भागे
28 नवंबर 2025 को प्रार्थी हीरालाल गुर्जर पुत्र भोपालराम निवासी भाटीपुरा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार 27 नवंबर की शाम उसका भाई दानाराम घर से काम पर निकला था। कुछ देर बाद भाटीपुरा स्थित गोचर भूमि में सरकारी स्कूल के पीछे शराब के ठेके के पास वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे नावां हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।
इस पर थाना नावां शहर में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
11 से ज्यादा गांवों की सीसीटीवी फूटेज खंगाली, जयपुर से पकड़ा
गठित पुलिस टीम ने भाटीपुरा तिराया, त्योद, काजीपुरा, नौरंपुरा, फुलेरा, देवयानी गाँव, नरैना, भादवा, सांभर, खतवाड़ी, श्यामपुरा आदि स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। वाहन के हुलिए और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश तेज की गई।
कई घंटे की मेहनत के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों जीतराम चौधरी (23) पुत्र मदनलाल निवासी नरैना जिला जयपुर ग्रामीण तथा मनीष उर्फ विकास (19) उर्फ नानु पुत्र बन्नाराम निवासी चैनपुरा जिला जयपुर ग्रामीण की पहचान की।
दोनों को संदिग्ध अवस्था में डिटेन कर पूछताछ की गई। जहां हत्या में उनकी संलिप्तता की पुष्टि होने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब मामले में आगे की पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण कराया जा रहा है।
डीडवाना-कुचामन में बड़ा हादसा: NRI परिवार की कार ट्रेलर से भिड़ी, 2 की मौत; 5 घायल






