Wednesday, May 6, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में 6 दिसम्बर को मनाएंगे डॉ. अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस

कुचामन सिटी में 6 दिसम्बर को मनाएंगे डॉ. अम्बेडकर परिनिर्वाण दिवस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर का परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

अम्बेडकर विकास समिति के अध्यक्ष हेमराज चावला ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर साहब के परिनिर्वाण दिवस पर कनोई गांधी पार्क स्थित अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर सुबह 8:30 बजे पुष्पांजली अर्पित की जाएगी।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम अम्बेडकर विकास समिति, अम्बेडकर शिक्षक संघ, अजाक तथा अन्य अम्बेडकरवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।

परबतसर: पीह गांव में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा खंडित, MP-MLA ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

- Advertisement -ishan

प्रतीमा खंडित करने की घटना निंदनीय

पीलवा थाना क्षेत्र के ग्राम पीह में डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा खंडित किए जाने की घटना पर अम्बेडकर विकास समिति ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। अध्यक्ष हेमराज चावला ने कहा कि प्रतिमा खंडित करना अत्यंत घृणित एवं निंदनीय कृत्य है जो सामाजिक सौहार्द को आहत करता है।

उन्होंने कहा कि समाज को आपसी भाईचारा बनाए रखते हुए ऐसे कृत्यों का हर स्तर पर विरोध व बहिष्कार करना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

डीडवाना-कुचामन में बड़ा हादसा: NRI परिवार की कार ट्रेलर से भिड़ी, 2 की मौत; 5 घायल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!