Thursday, January 22, 2026
Homeक्राइम न्यूजडीडवाना-कुचामन: युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद गोली मारकर फरार बदमाश

डीडवाना-कुचामन: युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट के बाद गोली मारकर फरार बदमाश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन जिले के बडू थाना क्षेत्र के बिल्लू गांव स्थित तेजा चौक पर शुक्रवार देर रात कार सवार बदमाशों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

सफेद रंग की कार में आए चार बदमाशों ने गांव निवासी विपिन मेघवाल को घेरकर पहले बेरहमी से मारपीट की और फिर उस पर गोली चला दी। गोली लगने से विपिन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में गिर पड़ा। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

- विज्ञापन -image description

आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वे विपिन पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते दिखे हालांकि बाद में कार्रवाई के डर से वीडियो हटा लिया गया।

घायल विपिन को परबतसर अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे अजमेर रेफर किया गया है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

- Advertisement -ishan

सूचना मिलते ही बडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

पुलिस जांच में सामने आया है कि विपिन पहले जयपुर में सैलून चलाता था और हाल ही में गांव लौटा था। घटना के पीछे आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।

डीडवाना-कुचामन की एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनके तार अन्य बड़े मामलों से भी जुड़े हो सकते हैं और जल्द ही गिरफ्तारी कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

कुचामन सिटी: व्यापारी हत्याकांड में फर्जी सिम जारी करने वाले POS एजेंट और साथियों की गिरफ्तारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!