कुचामन सिटी. क़ुरैशी महासभा संस्थान, राजस्थान की प्रदेश यूथ विंग की प्रदेश कमेटी का प्रथम विस्तार किया गया।


यह विस्तार यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष सोनू फ़रीदुद्दीन क़ुरैशी की अनुशंसा पर अंजाम दिया गया।

प्रदेश कमेटी के इस विस्तार में कुचामन सिटी से तौफीक़ क़ुरैशी को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं जावेद क़ुरैशी को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा सज्जाद क़ुरैशी को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही प्रदेश यूथ विंग में अन्य नियुक्तियां भी की गई हैं।
संस्थान के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ करेंगे तथा संगठन को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।






