Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में कांग्रेस का पैदल मार्च, अरावली और मनरेगा मुद्दे पर...

कुचामन सिटी में कांग्रेस का पैदल मार्च, अरावली और मनरेगा मुद्दे पर सरकार का करेंगे विरोध

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के आह्वान पर 28 दिसंबर, रविवार को नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में अरावली बचाओ जन आंदोलन एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करने के विरोध में एक पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार अधिनियम (मनरेगा) जिसे पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह के प्रयासों से विधेयक के रूप में लाकर कानून का स्वरूप दिया गया था। वर्तमान सरकार ने इसके नाम के आगे से महात्मा गांधी का नाम हटाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान किया है। तथा ग्रामीण रोजगार गारंटी को समाप्त करने के उद्देश्य से इस योजना को कमजोर करने में लगी हुई है।

- विज्ञापन -image description

अरावली और मनरेगा बचाने के लिए कांग्रेस का जनआंदोलन

साथ ही पर्यावरण की दृष्टि से महत्वपूर्ण अरावली पर्वतमाला के साथ भी खनन माफियाओं के दबाव में खनन पट्टे आवंटित कर अरावली पर्वत श्रृंखला को समाप्त करने के कुत्सित प्रयास किए जा रहे हैं। जिसका समस्त कांग्रेसजन घोर विरोध करते हैं।

इसी विरोध स्वरूप 28 दिसंबर, रविवार को सीकर बस स्टैंड स्थित गंगामाई के मंदिर से एक पैदल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह पैदल मार्च सीकर रोड, मुख्य बस स्टैंड होते हुए स्थानीय कनोई पार्क में गांधी की प्रतिमा के समीप पहुंचेगा। जहां एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

इसमें समस्त कांग्रेस पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक बैठक का आयोजन किया जाएगा।

कुचामन सिटी में सुशासन दिवस पर श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!