Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मनरेगा और अरावली मुद्दे पर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा...

कुचामन सिटी: मनरेगा और अरावली मुद्दे पर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं उपमुख्यमंत्री सचेतक महेंद्र चौधरी के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी नावां एवं कुचामन तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां-कुचामन के संयुक्त तत्वावधान में अरावली बचाओ जन आंदोलन एवं मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाने के विरोध में पैदल मार्च का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

नावां-कुचामन के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीकर बस स्टैंड स्थित गंगा मैया मंदिर से रवाना होकर पुराना बस स्टैंड स्थित कनोई पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल मार्च में शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

नावां विधानसभा क्षेत्र प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी के नेतृत्व में यह पैदल मार्च केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ गगनभेदी नारों के साथ निकाला गया। मार्च सीकर रोड गोल प्याऊ, मुख्य बस स्टैंड होते हुए कनोई उद्यान पहुंचा, जहां उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मनरेगा में बदलाव और अरावली पर संकट को लेकर कांग्रेस की चेतावनी

इस दौरान अरावली बचाओ जन आंदोलन एवं मनरेगा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की गई। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता महात्मा गांधी के अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेगा और इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है।

- Advertisement -ishan

अरावली पर्वतमाला के संदर्भ में कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान की जीवनदायिनी अरावली के साथ खनन माफिया तथा सरकारी व प्रशासनिक दखल को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना के साथ किए जा रहे खिलवाड़ तथा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाने को भाजपा की मानसिकता का परिचायक बताया गया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार राष्ट्रपिता का अपमान किया गया है। उससे देश का प्रत्येक कांग्रेसी आहत है। सभी कांग्रेसी केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि मनरेगा योजना को पूर्व की भांति यथास्थिति में ही संचालित किया जाए।

कुचामन सिटी: जिलाध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी के नेतृत्व में नागौर देहात जिले भर में मन की बात का सफल आयोजन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!