कुचामन सिटी. राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के BLA प्रथम भींवाराम शेषमा की अध्यक्षता में आज चितावा में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नावां विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर BLA द्वितीय की नियुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर नावां विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ से सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर आरएलपी के नए सदस्य जोड़कर संगठन को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक के दौरान आरएलपी नेता बजरंग शेषमा एवं रंजीत पोषक ने भाजपा और कांग्रेस छोड़कर आए लगभग 15-20 कार्यकर्ताओं को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर औपचारिक रूप से आरएलपी की सदस्यता ग्रहण करवाई। नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए नावां विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को सशक्त बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में भींवाराम शेषमा, रंजीत पोषक, बलदेवराम नेहरा, बजरंग शेषमा, प्रभु राम, रूपाराम निठारवाल, धर्मेंद्र बगड़िया, कानाराम रणवा, मदनलाल गावड़िया, बनवारी लाल रणवा, बंसीलाल बिजारणिया, झाबर शेषमा, मुकेश बराला, नरेंद्र सांखला, सुरेश जाजड़ा, देवाराम बोचलिया, हीरालाल बिजारणिया, मोहन राम गूगड, बजरंग लाल, रुपाराम शेषमा, भगवानाराम महला, बलराम धायल, राजू मोरवाडिया, भंवर ढाका, अर्जुन मुवाल, मूलचंद सुतलिया, रामनिवास कर, छोटूराम किशोर, गोपाल लाल सुंदरिया, धर्मेंद्र चोपड़ा, प्रहलाद नेहरा, रामनिवास रॉयल, झाबर रॉयल, संजीव रॉयल, देवाराम बिजारणिया, गणेश गोलियां, राजकुमार चोपड़ा, निरंजन लालास रॉयल, कमल किशोर, बनवारी स्वामी, महेंद्र रॉयल, रामदेवाराम, रतन राड़, सुभाष शोर, सुभाष सारण, हीरालाल खिलेरी, सुरेश सेवदा, राजू शोर, अनिल मुंड, राजू किरडॉलिया, मुकेश भीतर, दयाल विचार, भंवरलाल भींचर, सोहन मुवाल, मनोहर लाल डोगीवाल, रमेश भींचर, राधेश्याम कुमावत, बंशीलाल कुमावत, कृष्ण लमरोड, नरेंद्र सांखला, प्रहलाद बलारा, नरेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कुचामन क्षेत्र में 6 लाख की रिश्वत के साथ पकड़ी गई हरियाणा की साइबर पुलिस, एसीबी ने की कार्रवाई






