Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो व महिमामंडन करने पर...

कुचामन सिटी: सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो व महिमामंडन करने पर दो युवक गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पुलिस ने सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने, उनके कृत्यों का महिमामंडन करने तथा गैंग के नाम से अकाउंट संचालित करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाते हुए कुचामन सिटी से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस का कहना है कि अपराधियों को सोशल मीडिया पर लोकप्रिय बनाने या उनकी प्रशंसा करने जैसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – हाल ही में सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों की फोटो, वीडियो व रील्स पोस्ट करके युवाओं को गुमराह करने की घटनाएं बढ़ रही थीं। कुछ युवा अपराधियों के अकाउंट्स को फॉलो कर उनके कृत्यों को हीरो की तरह प्रस्तुत कर रहे थे, जिससे समाज में अपराधियों का प्रभाव बढ़ रहा था। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए डीडवाना-कुचामन पुलिस ने खुफिया जानकारी, तकनीकी विश्लेषण और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर ऐसे व्यक्तियों की पहचान की जो अपराधियों को फॉलो करते हैं, गैंग के नाम से अकाउंट चलाते हैं और उनके वीडियो/फोटो शेयर करते हैं।

एसपी के निर्देश, सोशल मीडिया पर पुलिस की नजर

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन सिटी नेमीचन्द खारिया, वृताधिकारी कुचामन सिटी मुकेश चौधरी के सुपरविजन तथा थानाधिकारी कुचामन सिटी सतपाल सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

- Advertisement -ishan

कार्रवाई के दौरान कुचामन पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनके नाम से अकाउंट चलाने व सामग्री अपलोड करने वाले दो युवकों रविन्द्र सिंह (28) पुत्र नरेन्द्र सिंह राजपूत निवासी सुरेंद्र नगर कांकरिया कॉलोनी कुचामन सिटी और गणपत राम जाट (25) पुत्र भंवराराम निवासी शिव पुलिस थाना चितावा को डिटेन कर गहन पूछताछ की। प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर दोनों को धारा 170 बी.एन.एस.एस. के तहत गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि यदि पूछताछ में इनका अपराधियों से संपर्क या किसी प्रकार का गठजोड़ पाया गया तो इनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दोनों से सोशल मीडिया गतिविधियों, संपर्कों और अपराधियों के साथ संभावित संबंधों को लेकर लगातार पूछताछ जारी है।

जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) ने कहा कि अपराध और अपराधियों का समर्थन किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी से अपील है कि कानून का साथ दें और किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

कुचामन सहित दो गांवों के मंदिरों में चोरी, चांदी पिघलाकर बनाई सिलियां; तीन आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!