Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लेडी डॉन के इशारे पर हुई फायरिंग में आरोपी रोहित...

कुचामन सिटी: लेडी डॉन के इशारे पर हुई फायरिंग में आरोपी रोहित को नावां कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. बहुचर्चित सट्टा व्यापारी पर फायरिंग प्रकरण में आरोपी रोहित सिंह को आज नावां कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार – पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। रोहित से गहन पूछताछ के बाद आज उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

- विज्ञापन -image description

पूरा मामला –

साल 2021 में सट्टा कारोबारी सुनील गौड़ के घर के बाहर दो राउंड फायरिंग की गई थी, जिसकी साजिश जेल में बंद लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने रची थी। इससे पहले 2020 में भी कारोबारी को वीडियो कॉल पर धमकाया गया था। पुलिस इस प्रकरण में अनुराधा चौधरी सहित आठ आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। रोहित सिंह पर शूटरों को हथियार उपलब्ध कराने और गैंग को सहयोग देने का आरोप है, जिसके चलते उसे अलवर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर कुचामन पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

रमेश रूलानिया हत्याकांड में शामिल जीतू चारण को भी आज नावां कोर्ट में पेश किया – पढ़ें पूरी खबर – कुचामन सिटी: दिल्ली से लाए गए जीतू चारण को नावां कोर्ट में किया पेश, पुलिस ने लिया रिमांड

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!