Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में शकूरबस्ती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, पहुंचने पर हुआ...

कुचामन सिटी में शकूरबस्ती-जैसलमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, पहुंचने पर हुआ स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शकूरबस्ती-जैसलमेर-शकूरबस्ती सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12249/12250) के संचालन की नई शुरुआत कल जैसलमेर रेलवे स्टेशन से की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

रेल मंत्री ने दोपहर 12:12 बजे विशेष ट्रेन संख्या 04805 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। हरी झंडी मिलने के बाद यह विशेष ट्रेन जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना जंक्शन और मकराना होते हुए रात्रि 09:03 बजे कुचामन पहुंची।

- विज्ञापन -image description

कुचामन में स्वागत, क्षेत्रवासियों में खुशी

कुचामनसिटी स्टेशन पहुंचने पर नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, समाजसेवी श्याम सुंदर मंत्री, कुचामन विकास समिति तथा मुरारी लाल गौड़, विशाल पाटोदी, वासुदेव धूत, अंकित वर्मा सहित अनेक स्थानीय नागरिकों ने लोको पायलट और स्टेशन अधीक्षक का गर्मजोशी से स्वागत किया।

ट्रेन के कुचामन और नावां दोनों स्टेशनों पर ठहराव की स्वीकृति को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह देखने को मिला है। यह ठहराव राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी के निरंतर प्रयासों का परिणाम बताया जा रहा है। जिससे नावां विधानसभा क्षेत्र के कुचामन और नावां शहर को महत्वपूर्ण नई रेल सुविधा प्राप्त हुई है।

- Advertisement -ishan

अब प्रतिदिन निर्धारित समय पर चलेगी सुपरफास्ट एक्सप्रेस

रेलवे के अनुसार अब यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रतिदिन अपने निर्धारित समयानुसार चलाई जाएगी। शकूरबस्ती से चलने वाली ट्रेन संख्या 12249 शाम 05:10 बजे प्रस्थान कर दिल्ली, रेवाड़ी और जयपुर मार्ग से होती हुई रात 12:29 बजे कुचामन पहुंचेगी।

वहीं जैसलमेर से चलने वाली ट्रेन संख्या 12250 शाम 05:00 बजे रवाना होकर जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना जंक्शन और मकराना मार्ग से होती हुई रात 01:16 बजे कुचामन पहुंचेगी। इस नई नियमित सेवा से क्षेत्रवासियों को तेज, सुविधाजनक और भरोसेमंद रेल यातायात का लाभ मिलेगा तथा दिल्ली, जयपुर, जोधपुर और जैसलमेर जैसे प्रमुख शहरों से कनेक्टिविटी और अधिक सुलभ हो जाएगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!