Thursday, April 16, 2026
Homemakranaमकराना-मंगलाना रोड पर टोल प्लाजा बंद, MLA जाकिर हुसैन बोले - जनता...

मकराना-मंगलाना रोड पर टोल प्लाजा बंद, MLA जाकिर हुसैन बोले – जनता की जीत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना-मंगलाना रोड पर स्थित टोल प्लाजा शनिवार को अचानक बंद कर दिया गया। टोल संचालक कंपनी का कहना है कि स्थानीय वाहनों को छूट देने के समझौते के कारण उन्हें प्रतिदिन भारी आर्थिक नुकसान हो रहा था, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

टोल प्रबंधक शंकर चौधरी ने बताया कि पीडब्ल्यूडी ने आरडी देवंदा कंपनी को इस टोल प्लाजा के संचालन का ठेका एक वर्ष के लिए प्रतिदिन 1 लाख 10 हजार रुपए के हिसाब से दिया था। टोल हाल ही में शुरू हुआ था। शुरूआत में मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया और स्थानीय लोगों ने टोल का विरोध किया। इसके बाद 10 किलोमीटर की सीमा के भीतर आने वाले वाहनों को टोल मुक्त करने और कंपनी को हर्जाना देने का समझौता किया गया।

- विज्ञापन -image description

कंपनी को हुआ घाटा

चौधरी ने बताया कि स्थानीय वाहनों को छूट देने के कारण कंपनी की आय पर गंभीर असर पड़ा। अक्टूबर माह में ही कंपनी को लगभग 22 लाख रुपए का नुकसान हुआ। रोजाना 70 से 80 हजार रुपए का घाटा सहन करना संभव नहीं था। इस वजह से कंपनी ने अपने उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार शनिवार सुबह टोल कर्मचारियों से बैरिकेडिंग हटा कर टोल प्लाजा बंद करने को कहा।

टोल प्लाजा बंद होने पर मकराना विधायक का बयान

मकराना विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने कहा कि मकराना-परबतसर क्षेत्र के लोगों की जीत हुई है। मकराना से बोरावड़ और परबतसर के किनसरिया तक लगे नियम-विरुद्ध टोल को जनता और ग्रामीणों के दबाव से हटाया गया। टोल 26 जुलाई को चालू हुआ था, जिस पर मैं, परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया, मकराना के जनप्रतिनिधि और ग्रामीण दो दिन धरने पर बैठे।

- Advertisement -ishan

कलक्टर और जयपुर के उच्च अधिकारियों की मीटिंग में निर्णय हुआ कि मकराना के आसपास की छोटी गाड़ियों का टोल फ्री होगा, केवल कमर्शियल गाड़ियों से टोल लिया जाएगा। ठेकेदार ने कहा कि उन्हें मंथली कंपेंसेशन नहीं मिला, इसलिए वे घाटे में थे, और अंततः उन्होंने अपना सामान ले जाकर टोल हटाया।

मैंने विधानसभा में भी इस नियम-विरुद्ध टोल के खिलाफ प्रश्न उठाए। कुल 140 करोड़ रुपए खर्च हुए थे, जबकि मकराना-परबतसर क्षेत्र में पहले से रेवेन्यू आता है। हमारी मांग यही रही कि आसपास की छोटी गाड़ियों का टोल नहीं लगे।

यदि भविष्य में कोई नया ठेकेदार टोल लगाएगा, हमारी यही शर्त रहेगी कि 20 किलोमीटर के दायरे में छोटी गाड़ियों का टोल फ्री होगा। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!