कुचामन सिटी में मेगाहाईवे रोड पर विभिन्न होटल, एकेडमी और कोचिंग संचालकों द्वारा अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स एवं यूनिपोल्स के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।


इस स्थिति को देखते हुए नगर परिषद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रशासन का कहना है कि यह अवैध संरचनाएं न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करती हैं बल्कि आमजन की सुरक्षा के लिए भी खतरा हैं।

नगर परिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 8 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे तक सभी अवैध रूप से लगाए गए होर्डिंग्स और यूनिपोल्स स्वयं हटवा लिए जाएं। तय समय सीमा तक पालन नहीं करने पर परिषद स्वयं इन्हें हटाकर जब्त करेगी और संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राजस्थान में लगातार बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल ही में एक उच्चस्तरीय बैठक ली थी, जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे।

कुचामन सिटी: सेंट्रल बैंक की गली में टूटी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा






