Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में अतिक्रमण पर नगरपरिषद की कार्रवाई जारी, कई टू-व्हीलर जब्त

कुचामन सिटी में अतिक्रमण पर नगरपरिषद की कार्रवाई जारी, कई टू-व्हीलर जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगरपरिषद की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी परिषद की टीम ने बाजारों में मोर्चा संभालते हुए सड़कों पर खड़े दोपहिया वाहनों और ठेलों के खिलाफ कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description
image description

टीम ने मुख्य बाजारों में नो पार्किंग में खड़े कई वाहनों को जब्त किया और दुकानदारों के चालान काटे।

- विज्ञापन -image description

नगरपरिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर और एएसआई राजेंद्र के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुराने बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सीकर रोड, बालाजी बाजार सहित कई इलाकों में की गई। अभियान के दौरान दुकानों के सामने खड़े कई टू-व्हीलर वाहनों को जब्त किया गया, जबकि कई दुकानदारों को चेतावनी दी गई।

- Advertisement -ishan

गौरतलब है कि कुचामन सिटी में फिलहाल पार्किंग के लिए कोई तयशुदा स्थान नहीं है। न तो नगरपरिषद की ओर से सार्वजनिक पार्किंग जोन बनाया गया है और न ही निजी मॉल्स या कॉम्प्लेक्स में पार्किंग की  व्यवस्था है। इसी कारण लोग मजबूरीवश दुकानों के सामने या सड़क किनारे वाहन खड़ा करते हैं, जिससे अतिक्रमण और जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

कुचामन सिटी में परिवहन विभाग की टीम ने 7 बसों के काटे चालान, 1 लाख वसूले

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!