कुचामन सिटी. यातायात प्रभारी कांस्टेबल नवाब खान के एएसआई पद पर प्रमोशन होने पर सर्व समाज की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नवाब खान को फूलमालाओं से स्वागत कर बधाई दी।


इस मौके पर जवानाराम, पार्षद सुनील शर्मा, सुरेश बारिया, गोपाल कुमावत, विजय कुमावत, अक्षय कुमावत, कांस्टेबल श्रवण कुमार, संतरा मीणा, एएसआई गोपाल मीणा, देवीलाल मेघवाल, तथा धोबी समाज के अध्यक्ष कैलाश बारिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






