कुचामन सिटी. तिलानेश (डेगाना) निवासी हर्षवर्धन सिंह पुत्र नाथू सिंह कल शाम कुचामन रेलवे स्टेशन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए।


हर्षवर्धन कुचामन स्थित कोटा कैरियर नामक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई करता है और उसी के छात्रावास में रहता है।

बीती रात से उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है, जिसके बाद परिजन और परिचित उसकी तलाश में जुटे हैं। परिजनों ने बताया कि हर्षवर्धन अचानक गायब हो गया और मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
जिस किसी व्यक्ति को भी हर्षवर्धन दिखे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले, वह तुरंत परवीन सिंह के मोबाइल नंबर 8005666359 या 8107003239 पर संपर्क करे।

परिजनों ने सभी लोगों से अपील की है कि बच्चे को सुरक्षित खोजने में सहयोग दें।






