Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन नगरपरिषद हुआ ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त, सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें जब्त,...

कुचामन नगरपरिषद हुआ ट्रैफिक व्यवस्था पर सख्त, सड़क पर खड़ी मोटरसाइकिलें जब्त, ठेले हटवाए

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में बढ़ते अतिक्रमण पर लगाम कसने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई जारी है। सोमवार को नगर परिषद की टीम ट्रैक्टर सहित कुचामन के मुख्य बाजारों में पहुंची और कई स्थानों पर अतिक्रमण हटाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

बता दें कि रविवार को Kuchamadi News ने कुचामन में अतिक्रमण की असली वजह पर एक एक्सक्लूसिव खबर प्रकाशित की थी, जिसमें अवैध पार्किंग, सड़कों पर दुकानदारों के कब्जे और वसूली जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था। उसी खबर का असर आज शहर में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

- विज्ञापन -image description

खबर – कुचामन शहर की सड़कों पर जाम के हालात की जिम्मेदार है नगरपरिषद, अतिक्रमण को भी बनाया काली कमाई का जरिया

नगरपरिषद आयुक्त शिकेश कांकरिया के निर्देश पर एएसआई राजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने पुराना बस स्टैंड, सदर बाजार, गोल प्याऊ, सीकर रोड सहित कई इलाकों में कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के सामने खड़ी स्कूटी और बाइक जब्त की गईं और कई दुकानदारों के चालान काटे गए।

- Advertisement -ishan
अवैध रूप से खड़े ठेले वालों के काटे चालान

टीम ने बालाजी बाजार क्षेत्र में भी पहुंचकर रोड पर किए गए अवैध कब्जे हटाए और ठेलेवालों के खिलाफ कार्रवाई की।

वहीं, सड़क पर अवैध रूप से खड़े ठेले हटवाए  और सामान जब्त कर चालान किए गए। नगरपरिषद ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि यदि आगे से किसी ने सड़कों पर अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!