डीडवाना में सोमवार को एक महिला नरेगा कर्मी सड़क हादसे में घायल हो गई। कलक्टर कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर राजस्थान सरकार लिखी स्विफ्ट कार उसके पैरों पर से गुजर गई और चालक मौके से फरार हो गया।


जानकारी के अनुसार – महिला नरेगा कर्मी अपना काम कर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। गाड़ी उसके पैरों पर से गुजर गई, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे संभाला और बांगड़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था और घटना के बाद चालक बिना रुके वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक रिपोर्ट या बयान सामने नहीं आया है।
डीडवाना-कुचामन: विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को किया निलंबित






