Thursday, December 11, 2025
Homeकुचामनसिटीडीडवाना-कुचामन: विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को...

डीडवाना-कुचामन: विशेष पुनरीक्षण में लापरवाही पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ को किया निलंबित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन. भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग, राजस्थान के निर्देशों की पालना में जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. महेंद्र खड़गावत ने एक बीएलओ को निलंबित किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मोहन लाल खटनावलिया ने बताया कि परबतसर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 127 के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) विष्णु कुमार सोनी को कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निलंबित किया गया है।

- विज्ञापन -image description

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में लगे सभी बीएलओ और सुपरवाइजरों को निर्देश दिए गए हैं कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम समयबद्ध है। इसमें मतदाताओं की मैपिंग, सर्वे, गणना प्रपत्र वितरण, सूचना संकलन और प्रपत्र संग्रहण की प्रक्रिया चरणबद्ध रूप से निरंतर रखी जानी चाहिए।

अधिकारियों को चेताया गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की उदासीनता या अरुचि बरतने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

- Advertisement -ishan

कुचामन: व्यापारी हत्याकांड में रोहित गोदारा के सहयोगी दो और आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!