कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित माँ शाकम्भरी माता मंदिर परिसर में संचालित कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय में तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का विधिवत समापन हुआ।


प्रतियोगिता के दौरान बालिकाओं ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 100 मीटर दौड़, रिले दौड़, जुडो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में दोनों जिलों की 14 टीमों की कुल 286 बालिकाओं ने उत्कृष्ट भागीदारी निभाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ओमप्रकाश काबरा रहे, जबकि संजय काबरा, मदनलाल चौधरी, KGBV प्रधानाध्यापिका रतन देवी शर्मा, अस्मिता पारीक सहित अन्य अतिथि मंचासीन रहे।

प्रतियोगिता के दौरान सर्वाधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर जूनियर वर्ग तथा सीनियर वर्ग दोनों में कुचामन सिटी को ट्रॉफी मिली। समापन समारोह में मंच संचालन सत्यनारायण शर्मा ने किया।
खेल परिणाम –
बैडमिंटन (जूनियर व्यक्तिगत)
प्रथम – किरण (नागौर)
द्वितीय – पूजा (बोरावड़)
तृतीय – ललिता (नागौर)
चतुर्थ – राधिका (मेड़ता)

बैडमिंटन (सीनियर व्यक्तिगत)
प्रथम – दीपिका (कुचामन)
द्वितीय – मनिषा (मौलासर)
तृतीय – पूनम (कुसुम्बी)
चतुर्थ – मनिषा (कुसुम्बी)
खो-खो (सीनियर वर्ग)
प्रथम – जायल
द्वितीय – कुचामन
तृतीय – मुंडवा
खो-खो (जूनियर वर्ग)
प्रथम – जायल
द्वितीय – कुचामन
तृतीय – मौलासर
कबड्डी (सीनियर वर्ग)
प्रथम – कुसुम्बी
द्वितीय – कुचामन
तृतीय – लाडनूं
कबड्डी (जूनियर वर्ग)
प्रथम – बोरावड़
द्वितीय – कुचामन
तृतीय – डेगाना
वॉलीबॉल (सीनियर वर्ग)
प्रथम – मौलासर
द्वितीय – कुचामन
4×200 रिले (जूनियर वर्ग)
प्रथम – कुचामन
द्वितीय – मकराना
तृतीय – खींवसर
4×200 रिले (सीनियर वर्ग)
प्रथम – रियाबड़ी
द्वितीय – कुचामन
तृतीय – बोरावड़
भाला फेंक (सीनियर)
प्रथम – जय श्री कंवर (कुचामन)
द्वितीय – सुनीता (बोरावड़)
तृतीय – केशर (लाडनूं)
भाला फेंक (जूनियर)
प्रथम – सरस्वती (लाडनूं)
द्वितीय – मुस्कान (रियाबड़ी)
तृतीय – दिव्या (कुसुम्बी)
गोला फेंक (सीनियर)
प्रथम – दिशा (कुचामन)
द्वितीय – दिव्या (कुसुम्बी)
तृतीय – जयश्री (कुचामन)
गोला फेंक (जूनियर)
प्रथम – तमन्ना (मुंडवा)
द्वितीय – सरस्वती (लाडनूं)
तृतीय – रामपुत्री (मुंडवा)
हाइट जंप (सीनियर)
प्रथम – प्रियंका (कुचामन)
द्वितीय – रवीना (बोरावड़)
तृतीय – कोमल (रियाबड़ी)
हाइट जंप (जूनियर)
प्रथम – डाली (रियाबड़ी)
द्वितीय – रूपाली (नागौर)
तृतीय – जसोदा (खींवसर)
100 मी दौड़ (जूनियर)
प्रथम – निर्मला (कुचामन)
द्वितीय – नीरू (कुचामन)
तृतीय – पूनम (परबतसर)
100 मी दौड़ (सीनियर)
प्रथम – तायरा (बोरावड़)
द्वितीय – दिव्या (कुसुम्बी)
तृतीय – कंचन (मौलासर)
तस्तरी फेंक (सीनियर)
प्रथम – प्रियंका (कुसुम्बी)
द्वितीय – प्रेरणा (रियाबड़ी)
तृतीय – कविता (कुचामन)
तस्तरी फेंक (जूनियर)
प्रथम – कोमल (कुचामन)
द्वितीय – दशिका (कुचामन)
तृतीय – सरस्वती (लाडनूं)
लंबी कूद (सीनियर)
प्रथम – दिव्या (कुसुम्बी)
द्वितीय – कोमल (रियाबड़ी)
तृतीय – खुशबू (कुचामन)
लंबी कूद (जूनियर)
प्रथम – पिंकी (कुचामन)
द्वितीय – डाली (रियाबड़ी)
तृतीय – मोनिका (मकराना)
4×100 रिले (सीनियर)
प्रथम – कुचामन
द्वितीय – बोरावड़
तृतीय – कुसुम्बी
चतुर्थ – रियाबड़ी
4×100 रिले (जूनियर)
प्रथम – मकराना
द्वितीय – नागौर
तृतीय – परबतसर
200 मी दौड़ (जूनियर)
प्रथम – डाली (रियाबड़ी)
द्वितीय – ज्योति (मौलासर)
तृतीय – सुमिता (रूण)
200 मी दौड़ (सीनियर)
प्रथम – सरिता (जायल)
द्वितीय – रवीना (जायल)
तृतीय – दिव्या (कुसुम्बी)
रस्साकसी (जूनियर)
प्रथम – कुचामन
द्वितीय – बोरावड़
रस्साकसी (सीनियर)
प्रथम – कुचामन
द्वितीय – लाडनूं






