Friday, December 12, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के वार्ड 20 में गंदे पानी से सड़क बनी परेशानी,...

कुचामन सिटी के वार्ड 20 में गंदे पानी से सड़क बनी परेशानी, स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही दिक्कत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वार्ड नंबर 20 स्थित बी.आर. खोखर स्कूल की मुख्य सड़क पर इन दिनों नालियों का गंदा पानी भर जाने से स्थानीय निवासियों और स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

हाल ही में बनी इस सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को साइड से निकलना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description

स्थानीय लोगों के अनुसार – नालियों के जाम होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। नगरपरिषद कर्मियों द्वारा समय-समय पर सफाई का ध्यान नहीं रखा जा रहा। सफाईकर्मी जब नालियों की सफाई करते हैं, तो निकाली गई कीचड़ पास में ही छोड़ दी जाती है, जिसे बाद में कोई उठाने नहीं आता। परिणामस्वरूप यह कीचड़ फिर से नालियों में जाकर जाम पैदा कर देती है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है।

इस स्थिति से न केवल स्थानीय लोगों को दिक्कत हो रही है, बल्कि बी.आर. खोखर स्कूल के विद्यार्थियों को भी रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों के जूते और कपड़े गंदे हो जाते हैं, जिस पर अभिभावकों ने भी नाराज़गी जताई है।

- Advertisement -ishan

लोगों का कहना है कि नगरपरिषद को कई बार इस समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि नगरपरिषद जल्द से जल्द नालियों की सफाई कर सड़क पर भरे गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित करे, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

डीडवाना-कुचामन: राहुल गांधी की पोस्ट रिपोस्ट करने पर पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

डीडवाना: एसपी ने थानाधिकारी सहित 4 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, बिना वारंट की थी गिरफ्तारी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!