Thursday, December 11, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन सभापति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने की आसिफ खान की याचिका...

कुचामन सभापति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने की आसिफ खान की याचिका खारिज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन नगरपरिषद के सभापति पद को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाया।

- विज्ञापन -image description
image description

अदालत ने पूर्व सभापति आसिफ खान की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (SLP) पर सुनवाई से इंकार करते हुए उसे खारिज कर दिया।

- विज्ञापन -image description

यह मामला राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर की डिवीजन बेंच के उस आदेश से जुड़ा है, जिसमें अदालत ने सिंगल बेंच द्वारा दिए गए स्टे आदेश को हटाया था। सिंगल बेंच ने पहले आसिफ खान के पक्ष में रोक लगाई थी, जिससे वे पद पर बने हुए थे। लेकिन डिवीजन बेंच ने वह रोक हटाते हुए स्वायत्त शासन विभाग के आदेश को बहाल किया, जिसके तहत सुरेश सिखवाल को कुचामन नगरपरिषद का सभापति बनाया गया।

- Advertisement -ishan

आसिफ खान ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर 2025 को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि यह मामला विशेष अनुमति के दायरे में नहीं आता। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो अन्य वैधानिक उपायों के तहत राहत मांग सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब कुचामन नगरपरिषद में सुरेश सिखवाल सभापति पद पर बने रहेंगे, जबकि आसिफ खान को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है।

इस पूरे प्रकरण में केबिनेट मंत्री झाबरसिंह खर्रा, राजस्व विभाग मंत्री विजय सिंह चौधरी, तथा जोधपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजेश पंवार, मोनाल चुंग, आयुष गहलोत और कमिश्नर का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!