नावां पुलिस ने नकबजनी के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन और चोरी किए गए माल को भी बरामद किया है।


पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया, वृताधिकारी अरविंद विष्नोई के नजदीकी सुपरविजन में थानाधिकारी नंदलाल पु.नि. द्वारा यह कार्रवाई की गई।

गोदाम से चुराए 12 लाख के बर्तन
घटना 12 अक्टूबर 2025 की है। जब ग्राम मिठडी में प्रार्थी घनश्याम अग्रवाल ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके बर्तनों के गोदाम से रात्रि के समय अज्ञात चोर पितल, एल्युमिनियम और स्टील के लगभग 12 लाख रुपए के बर्तन चुरा ले गए। रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की हुई पहचान
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर टीम का गठन किया गया। टीम ने कस्बा नावां के सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया और सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

गिरफ्तार आरोपी – इसी अनुसंधान के तहत मुकेश (32) पुत्र मोहन लाल निवासी वार्ड नं.04 फाटक के पास नीमकाथाना; राहुल (24) पुत्र सुरेश सोनी निवासी टीबा मोहल्ला नीमकाथाना को गिरफ्तार किया गया।
इसके अलावा चोरी के बर्तन खरीदने वाले कबाड़ी मुकेश (35) पुत्र रामुराम निवासी शिम्भुपुरा और ताराचंद (43) पुत्र ओंकार मल निवासी लुहारिया बास कुचामन शहर को भी गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन एम्बुलेंस और कमांडर जीप को जब्त किया, साथ ही आरोपियों से चोरी किए गए बर्तन भी बरामद किए गए। मामले में अनुसंधान जारी है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी नंदलाल पु.नि. के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल: परमाराम और कांस्टेबल: महेन्द्र, मुकेश कुमार, कंचन लाल, कमलेश कुमार और चंद्रभान सिंह शामिल रहे।
कुचामन सहित नागौर संसदीय क्षेत्र में होंगे 5.53 करोड़ के विकास कार्य, सांसद बेनीवाल ने दी मंजूरी






