Homeडीडवानाडीडवाना: कलेक्ट्रेट रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 लोग थे सवार

डीडवाना: कलेक्ट्रेट रोड पर अनियंत्रित होकर कार पलटी, 4 लोग थे सवार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना में मंगलवार को डीडवाना कुचामन जिला कलेक्ट्रेट रोड पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि गनीमत रही कि कार में सवार चारों लोगों को केवल मामूली चोटें आईं।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – डीडवाना से छोटी खाटू कस्बे की ओर जा रही कार का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया और अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा तेजाजी मंदिर के पास हुआ। अचानक हुई इस दुर्घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

घटना की सूचना मिलते ही डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात सुचारू किया गया। हादसे में वाहन को काफी नुकसान हुआ है, जबकि कार सवारों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -ishan

डीडवाना-कुचामन: विधायक कोटे से पांच लाभार्थियों को दी जाएंगी स्कूटीयां

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments