कुचामन सिटी. धर्म जागृति संस्थान महिला प्रकोष्ठ की कुचामन सिटी शाखा द्वारा संस्थान के प्रेरक आचार्य वसुनंदी महामुनिराज के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।


आचार्य इस समय अपने संघ सहित चातुर्मास के लिए उत्तर प्रदेश के अहिच्छत्र तीर्थ में प्रवासरत हैं।

प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मेघा जैन पहाड़िया ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्षा रैना भूपेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में आचार्य के जीवन चरित्र पर आधारित लघु लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 22 बच्चों और 15 बड़ों ने भाग लिया।
इसी क्रम में 03 अक्टूबर, शुक्रवार को “जीव दया ही सच्ची सेवा” कार्यक्रम के तहत सदस्यों ने कुचामन गौशाला में जाकर गौ सेवा की और पशुओं को चारा खिलाया। प्रकोष्ठ की मंत्री कविता जैन बज़ ने बताया कि चित्र बनाओ प्रतियोगिता भी जारी है, जिसमें सभी प्रतिभागियों को आचार्य का चित्र बनाकर प्रस्तुत करना है।

सेवा कार्यक्रम में रीमा सेठी, सीमा बज, वर्षा, खुशबू, संगीता, सोनाली, सोनिया, निखिला, कमला जैन और टीना पांड्या ने सक्रिय भागीदारी की और विश्व पशु कल्याण दिवस भी मनाया गया।
शाखा के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुभाष पहाड़िया जैन ने बताया कि अहिच्छत्र में चित्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर से पहले है।






