कुचामन सिटी. राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन सिटी में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी (आरएमआरएस) की अहम बैठक 6 अक्टूबर सोमवार को आयोजित होने जा रही है।


इस बैठक का आयोजन दोपहर 1:00 बजे किया जाएगा और इसकी अध्यक्षता डीडवाना कुचामन जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत करेंगे। बैठक में विभिन्न प्रस्तावों और पहले लिये गए निर्णयों की क्रियान्वित्ती पर विस्तारपूर्वक चर्चा होगी।

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, मरीज कल्याण योजनाओं की समीक्षा और नए कार्यक्रमों के क्रियान्वयन के मुद्दे भी बैठक में उठाए जाएंगे।
कुचामन सिटी: बूड़सु चौराहे पर ट्रक-स्कूटी की टक्कर, महिला का पैर कुचला






